Breaking News

वास्तविक उम्र छुपाने पर दिल्ली का एक क्रिकेटर बैन

02 Dec, 2019 1432

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपनी वास्तविक उम्र छुपाने की वजह से बीसीसीआई ने दिल्ली के एक क्रिकेटर प्रिंस रामनिवास को प्रतिबंधित कर दिया है. इस खिलाड़ी पर आरोप है कि उसने अपनी सही उम्र नहीं बताई है. जिस खिलाड़ी को बीसीसीआई ने बैन किया है उसका नाम प्रिंस राम निवास यादव है. उसने साल 2018-19 में खुद को दिल्‍ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए  में अंडर 19 में शामिल कराया था. इसके साल भर बाद भी इस खिलाड़ी ने अपनी वही उम्र बताई जो उसने साल भर पहले बताई थी. इस मामले का खुलासा होने के बाद बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी के ख़िलाफ़ बड़ा एक्शन लेते हुए इसे दो साल के लिए बैन कर दिया है.  प्रिंस पर आरोप है कि उसने हाल ही में जो अपनी उम्र प्रमाण पत्र दिया हैं उसमें उसकी डेट ऑफ बर्थ 12 दिसंबर 2001 है. बीसीसीआई ने जब सीबीएसई से रिकॉर्ड चेक किया तो पाया इस खिलाड़ी ने साल 2012 में ही दसवीं कक्षा पास कर ली थी और उसकी सही उम्र 10 जून 1996 है.

अन्य खबरे