Breaking News

सचिन ने अपने बाल खुद काटे

20 Apr, 2020 1015

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज और क्रिकेटर अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन में पार्लर और सैलून भी बंद है, ऐसे में बढ़ते बालों की बड़ी समस्‍या है। भारतीय कप्तान कोहली सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी हेयर स्टाईल को घर पर ही सवार रहे है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट के बादशाह सचिन तेंदुलकर शामिल हो गया है। दरअसल, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब घर पर ही अपना लुक संवारने में जुटे हैं। अपने बढ़ रहे बालों को काटने के लिए सचिन तेंदुलकर ने खुद ही कैंची चलाई है। सचिन ने कैंची से बाल काटते हुए अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सचिन ने इसके कैप्शन में लिखा कि  स्क्वेयर कट खेलने से लेकर खुद का हेयर कट भी करना हो तो भी मैंने हमेशा ही अलग-अलग चीजें ट्राई करना एंजॉय किया है, कैसा लगा मेरा नया हेयरस्टाइल?

अन्य खबरे