Breaking News

सहवाग की पत्नी को बिजनेस पार्टनर ने दिया साढ़े चार करोड़ का धोखा

13 Jul, 2019 1571
संवाददाता/in24 न्यूज़.
धोखा सिर्फ आम आदमी के साथ नहीं होता बल्कि खास लोग भी इसके शिकार बन जाते हैं. गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग ने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ 4.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. आरती के अनुसार, उनके बिजनेस पार्टनर्स ने उनके जाली हस्ताक्षर से कर्जदाताओं से 4.5 करोड़ रुपए का लोन ले लिया. इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.आरती सहवाग की एक एग्रो-बेस्ड कंपनी है. इस कंपनी के आठ पार्टनर हैं. वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती ने अपनी शिकायत में कहा कि पार्टनर्स ने कर्ज देने वालों के सामने उनके पति यानि वीरेंद्र सहवाग के नाम का इस्तेमाल किया. वीरेंद्र सहवाग के नाम का इस्तेमाल कर उन्होंने लोन लिया. कर्जदाताओं को उन्होंने दो पोस्टडेटेड चेक भी दिए.

अन्य खबरे