धोनी को भी पता नहीं वे कब लेंगे संन्यास
06 Jul, 2019
1635
संवाददाता/in 24 न्यूज़.
क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह अपने झंडे गाड़े उससे पूरे क्रिकेट जगत को एक हरफनमौला क्रिकेटर मिला था, मगर पिछले कुछ समय से जिस तरह धोनी पर उनके विरोधियों ने निशाना साधा, उसे देखते हुए उन्हें अपना मुंह खोलना ही पड़ा. संन्यास तक ले ले लेने की सलाह जो लोग दे रहे थे, उन्हें धोनी ने अपना जवाब यह कहकर दे दिया है कि उन्हें भी नहीं मालूम कि वो कब संन्यास लेंगे. गौरतलब है कि संन्यास के अटकलों के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि मैं आज ही संन्यास ले लूं. महेंद्र सिंह एमएस धोनी अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं और ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि वो इस विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. आईसीसी विश्व कप में भारत को अपना आखिरी लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. मैच आज लीड्स में खेला जाना है. मीडिया रिपोर्टस मुताबिक धोनी ने संन्यास के अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता है कि वो कब संन्यास लेंगे. कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं कब संन्यास लूंगा. लेकिन बहुत सारे लोग चाहते हैं कि मैं श्रीलंका के मैच से पहले ही संन्यास ले लूं. इस मीडिया रिपोर्ट में ये भी साफ किया गया है कि इन लोगों में टीम मैनेजमेंट या भारतीय टीम के लोग नहीं हैं.