Breaking News

19वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी टीम ने जीता पहला गोल्ड, पिछड़ा चीन

25 Sep, 2023 500

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
19वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी टीम ने चीन में इतिहास रचते हुए आज दस मीटर पुरुष राइफल स्पर्धा में देश का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने 1893.7 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और चीन के 1893.3 अंकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने दस मीटर एयर राइफल में 228.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। चीन के शेंग लिहाओ ने 253.3 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड तोडक़र स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया के हाजुन पार्क ने 251.3 अंकों के साथ रजत पदक मिला। बता दें कि भारतीय निशानेबाजी टीम ने पूरे विश्व में अपनी धाक जमा ली है। 

अन्य खबरे