अपने 100वें बर्थडे पर गिरफ्तार हुई बुजुर्ग महिला
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंसान की कुछ इच्छाएं अजीबोगरीब होती हैं। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक बुजुर्ग महिला ने अपना 100वां बर्थडे मनाया। इस दौरान उसने जमकर धमाल मचाया और एक हैरान करने वाली इच्छा के कारण वहां पुलिस आ गई। 100वीं बर्थडे पार्टी में बुजुर्ग महिला ने ऐसा धमाल मचाया कि मेहमान हैरान रह गए। इस बुजुर्ग महिला ने अपने 100वें बर्थडे पर एक विश लिस्ट बनाई थी। इस विश लिस्ट के बारे जानकर एक बार तो सबके होश उड़ गए। सौवें जन्मदिन के मौके पर पुलिस की टीम बुजुर्ग बर्थडे गर्ल को गिरफ्तार करने पहुंच गई। पुलिस को वहां देखकर मेहमान हैरान रह गए। वहीं बुजुर्ग महिला बिना कोई विरोध करे खुशी खुशी जेल जाने को तैयार हो गई। दरअसल, जब महिला अपने 100वें बर्थडे का केट काट रही थी तो वहां पुलिस आ गई और महिला को गिरफ्तार करके थाने ले जाने लगी। पार्टी में सन्नाटा पसर गया। मेहमानों को समझ नहीं आ रहा था कि पुलिस महिला को गिरफ्तार करके क्यों ले जा रही थी! इस पर महिला ने सस्पेंस खत्म करते हुए बताया कि उसने खुद पुलिस बुलाई है। दरअसल, वह अपना सपना पूरा करने के लिए खुद हवालात जाना चाह रही थी। मामले का खुलासा विक्टोरिया पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी किया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी टू डू लिस्ट यानी जीवन काल में उन्हें क्या क्या करना है, उसकी सूची में एक सपना अरेस्ट होकर सलाखों के पीछे का अनुभव लेना भी था। अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्होंने खुद अपनी गिरफ्तारी प्लान करवाई और पुलिस विभाग खुशी-खुशी उनकी बात मान गया। इसे कहते हैं बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट!