अब इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके
09 Feb, 2023
867
संवाददाता/in24 न्यूज़.
तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब इंडोनेशिया (Indonesia) के पूर्वी हिस्से में आज भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता मापी गई है। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 06:28 बजे आए इस भूकंप का केंद्र पूर्वी प्रांत पापुआ के जयपुरा शहर से दस किलोमीटर पश्चिम में सतह से 43 किलोमीटर (27 मील) की गहराई पर था। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें कि सुनामी की भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर भले ही नहीं है, मगर लोगों में इसका दहशत है।