Breaking News

अमेरिका में एक ही साथ नौ नर्स प्रेग्नेंट

28 Mar, 2019 1500

संवाददाता/in24 न्यूज़.

कहते हैं मां बनकर ही नारी की पूर्णता होती है. अमेरिका से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक हॉस्पिटल की नौ नर्स एक साथ प्रेग्नेंट हो गई. मामला, अमेरिका के पोर्टलैंड का है. जहां मेन मेडिकल सेंटर में 9 नर्स अपने बच्चों को जन्म देंगीं. सभी नर्स प्रेग्नेंसी वार्ड में काम करती हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल और जुलाई के बीच में सभी नर्स बच्चों को जन्म देंगी. अस्पताल ने सोशल मीडिया इस बारे में बताया है साथ ही सभी नर्सों को मां बनने के लिए बधाई भी दी है. नर्स एरिन ग्रेनियर ने बताया कि हम सभी अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक दूसरे को बता रहे थे. मुझे लगता है कि यह हर बार की तरह एक खुश करने वाली घटना है और इस मौके पर हम सभी एक-दूसरे के साथ हैं.

अन्य खबरे