Breaking News

अमेरिका में जो बाइडेन और कमला हैरिस फिर लड़ेंगे 2024 का चुनाव

26 Apr, 2023 929

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एकबार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। बाइडेन ने व्हाइट हाउस (White House) के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन का एक वीडियो ट्वीट करते हुए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। ट्वीट के कैप्शन में जो बाइडेन ने लिखा है कि हर पीढ़ी के पास एक ऐसा मौका आता है, जब उन्हें लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े होना पड़ता है। यह मौलिक स्वतंत्रता के लिए होता है, इसलिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ने जा रहा है। हमसे जुडि़ए। उधर जो बाइडेन के फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद देश की उप राष्ट्रपति 58 साल की कमला हैरिस (kamala harris) ने भी कहा है कि वह उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में दोबारा शामिल होंगी। आज से तीन साल पहले 2020 में कमला हैरिस पहली अफ्रीकी- अमेरिकी और एशियाई-अमेरिकी मूल की उप राष्ट्रपति बनी थीं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं।

अन्य खबरे