Breaking News

अमेरिका में मिली समलैंगिक विवाह को मान्यता

14 Dec, 2022 941

संवाददाता/in24 न्यूज़.
समलैंगिक रिश्ते को अमेरिका (America) में मान्यता दे दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने समलैंगिक विवाह (gay marriage) विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी कांग्रेस द्वारा अधिनियम को पास करने के बाद मंगलवार को राष्ट्रपति ने भी उस पर मुहर लगा दी। अन्य बातों के अलावा यह अधिनियम 1996 के विवाह अधिनियम के प्रावधानों को उलट देता है, जिसमें किसी राज्य को अन्य राज्य में किए गए किसी भी विवाह को मान्यता देने की आवश्यकता होती है। यह विधेयक इस गर्मी में पेश किया गया था, जब सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया था कि विवाह समानता और गर्भनिरोधक पर फैसलों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। बता दें कि अमेरिका में बड़ी संख्या में समलैंगिक विवाह की मांग कर रहे थे।  

अन्य खबरे