इमरान ने भारत को मुंहतोड़ जवाब देने का आदेश बाजवा को दिया
24 Oct, 2019
1122
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा को आदेश दिया है कि वह भारत के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दें. इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इमरान खान बोले कि मैंने सेना प्रमुख जनरल बाजवा से कहा है कि वो अपने सैनिकों को भारत के किसी भी दुस्साहस (एलओसी के पास) का जवाब देने के लिए तैयार रखें. इससे पहले तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी दुस्साहस के जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों ने नीलम घाटी में बोफोर्स तोप से पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के कैंपों को नष्ट कर दिया था और पाकिस्तानी सेना के भी करीब 10 जवान में इसमें मारे गए थे. तख्तापलट की आशंका की बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में इमरान खान ने कहा, उनकी सरकार का सेना के साथ भरोसेमंद रिश्ता है.