Breaking News

ईरान के मिलिट्री जनरल सुलेमानी की अमेरिका ने हत्या की

03 Jan, 2020 1104

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
आज विश्व के कई देशों में तनाव है. इसी कड़ी में अमेरिका ने देर रात इराक की राजधानी बगदाद में स्थित एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर ईरान के कद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी है. सुलेमानी का काफिला बगदाद एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था, इसी दौरान अमेरिका ने हवाई हमला कर दिया. अमेरिकी हमले में पॉप्‍युलर मोबलाइजेशन फोर्स के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल मुहांदिस के भी मौत की खबर सामने आ रही है. इसके अलावा 7 और लोगों की हत्या हुई है. ईरान समर्थित मिलिशिया के प्रवक्ता अहमद अल-असदी ने बताया कि मुजाहिदीन अबू महदी अल-मुहांडिस और कासिम सुलेमानी को मारने के लिए अमेरिकी दुश्मन जिम्मेदार हैं.

अन्य खबरे