Breaking News

कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 22 की मौत, 80 घायल

06 Aug, 2023 1387

संवाददाता/in24news

पाकिस्तान में रविवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ. रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतर जाने से पलट गईं, जिससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुई. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन कराची से पाकिस्तान के पंजाब जा रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रेन के पटरी से उतरने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. दुर्घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान रेलवे के उपाधीक्षक महमूद रहमान ने पुष्टि की कि क्षतिग्रस्त बोगियों से कम से कम 22 शव बरामद किए गए हैं, जबकि लगभग 80 घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. फिलहाल, राहत बचाव कार्य और पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को निकालने पर ध्यान है. दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है.

अन्य खबरे