कोरोना ने ली स्पेन की राजकुमारी की जान
30 Mar, 2020
1215
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस का प्रकोप आम और खास हर किसी पर पड़ा है. ताजा मामला स्पेन से है। स्पेन में शाही परिवार की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वे 86 साल की थीं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई। खबरों के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। मारिया की मौत की खबर उनके भाई ने बताया कि उनकी बहन की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हो गई है। मारिया के भाई ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी है कि उनकी बहन की मौत पेरिस में हुई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।