Breaking News

चीन के ख़िलाफ़ भारत के साथ खड़ा हुआ जापान

04 Jul, 2020 879

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारत और चीन के बीच सबकुछ ठीक नहीं देखकर जापान ने भारत का साथ देकर चीन को ज़ोरदार झटका दिया है. भारत का ख़ास मित्र जापान चीन के खिलाफ सीक्रेट डील करने के लिए तैयार हो गया है. जापान ने डिफेंस इंटेलिजेंस साझा करने के लिए अपने कानून में बड़ा बदलाव किया है. इसके साथ ही जापान अब अमेरिका के अलावा भारत, ब्रिटेन तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ डिफेंस इंटेलिजेंस साझा करेगा. सीक्रेट कानून के दायरे में जापान ने यह विस्तार पिछले महीने किया है. जापान इससे पहले अपने निकटतम सहयोगी अमेरिका के साथ ही डिफेंस इंटेलिजेंस साझा करता था. इस सूची में अब भारत, ऑस्ट्रेलिया तथा ब्रिटेन का भी नाम जुड़ गया है. 2014 में लागू कानून के मुताबिक जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली जानकारी लीक करने पर दस साल की सजा का प्रावधान है. इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाता है. कानून के तहत रक्षा, कूटनीति तथा काउंटर-टेररिज्म आते हैं. भारत को जिस तरह जापान का साथ मिल रहा है उससे चीन का तिलमिलाना स्वाभाविक है.

अन्य खबरे