Breaking News

ट्रंप के खिलाफ क्रिमिनल केस में मुकदमे की तैयारी

18 Dec, 2022 929

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अगले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, दूसरी ओर पिछले साल छह जनवरी को हुई घटना को लेकर जांच पैनल ट्रंप के खिलाफ क्रिमिनल केस में मुकदमे की तैयारी कर रहा है। पैनल तीन आरोपों पर गंभीरता से विचार कर रही है और सोमवार तक सार्वजनिक तौर पर इनकी सिफारिश कर सकता है। ट्रंप के खिलाफ आरोपों में विद्रोह, आधिकारिक कार्यवाही में बाधा और संघीय सरकार को धोखा देने की साजिश शामिल है। एक व्यक्ति ने बताया कि विद्रोह के अलावा सरकार के खिलाफ साजिश रचने के उद्देश्य से किया गए विद्रोह को लेकर जांच पैनल क्रिमिनल केस में मुकदमे की सिफारिश करने पर भी विचार कर रहा है। समिति का विचार-विमर्श शुक्रवार देर रात तक जारी रहा। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक रूप से निर्णय नहीं लिया जा सका है कि समिति किन विशिष्ट आरोपों को आधार बनाकर न्याय विभाग के पास भेजेगी। यानी तय है कि ट्रंप की परेशानी बढ़नेवाली है।

अन्य खबरे