Breaking News

पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से छह की मौत

26 Sep, 2022 634

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना (Pakistani army) का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में पाकिस्तानी सेना के दो मेजर समेत छह जवानों की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक, यह घटना कल देर रात हरनाई जिले के खोस्त शहर के पास हुई। हेलीकॉप्टर में दो पायलट भी सवार थे, जिन्होंने अपनी जान बचा ली। हादसे में मरने वालों में दोनों मेजर की पहचान 39 वर्षीय मेजर खुर्रम शहजाद और 30 साल के मेजर मुहम्मद मुनीब अफजल के रूप में हुई है। इसके अलावा 44 वर्षीय सूबेदार अब्दुल वाहिद, 27 वर्षीय सिपाही मुहम्मद इमरान खान, 30 वर्षीय नायक जलील और 35 वर्षीय सिपाही शोएब मृतकों में शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले अगस्त में भी एक पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में भी सेना के छह जवानों की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरते-भरते यह हेलीकॉप्टर अचानक से लापता हो गया था। एक दिन बाद यह मूसा गोथ, विंडार, लासबेला में मिला था।

अन्य खबरे