पाकिस्तान ने दी चंद मिनटों में इसरायल को तबाह करने की धमकी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद आज एक नासूर बनकर रह गया है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सेना कमांडर ने चेतावनी देते हुए दावा किया है कि इसराईल को मात्र 12 मिनट के अंदर तबाह कर सकता है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के चेयरमैन जनरल जुबेर महमूद हयात ने कहा कि अगर इसराईल ने पाक पर आक्रमण की कोशिश की तो वे 12 मिनट में ही यहूदियों के शासन को उखाड़ फैकेंगे। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जनरल महमूद हयात ने कहा कि वह यहूदी विरोधी नहीं हैं लेकिन दूसरे देशों को लेकर चिंतित होने की बजाय पाकिस्तान को अब खुद को बदलने की जरूरत है। फिलिस्तीन के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कि वह इस बात पर सहमत नहीं कि यहूदी पाकिस्तान के दुश्मन हैं। नफरत से केवल नफरत पैदा होगी पर यह मानवाधिकारों के लिए संघर्ष है जिसकी रक्षा करना सबका अधिकार है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इसराईल का पाकिस्तान के साथ भरोसा मजबूत नहीं रहा है। इसके संदर्भ में उन्होंने १९६७ में एक यहूदी अखबार में प्रकाशित इसराईल के संस्थापक बेन गुरियन के लेख का जिक्र किया, जिसमें गुरियन ने लिखा था कि वल्र्ड जियोनिस्ट मूवमैंट को पाकिस्तान से पैदा होनेवाले खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वह हमारे अस्तित्व के लिए खतरा है। पाकिस्तान यहूदियों से नफरत करता है और अरब के ज्यादा करीब है। यह अरब का करीबी खुद अरब से कहीं ज्यादा खतरनाक है।