पाकिस्तान में आतंकी हमला, 21 की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंक को बढ़ावा देने वाला देश पाकिस्तान भी आतंक से घिरा हुआ है. पाकिस्तान के अशांत दक्षिणीपश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में तेल एवं गैस कर्मियों के एक काफिले को आतंकवादियों ने निशाना बनाया, जिसमें सात सैनिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। यह काफिला अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा में जा रहा था। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले की निंदा की है। यह हमला बृहस्पतिवार को सरकारी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के कर्मियों पर ग्वादर जिले के ओरमारा कस्बे में हुआ। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क ने घटना की पुष्टि की और बताया कि हमले के दौरान गोलीबारी में आतंकवादियों को भी क्षति पहुंची है। इस हमले में फ्रंटियर कोर के सात सैनिक और सात निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। ग्वादर में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बलूचिस्तान-हब-कराची तटीय राजमार्ग पर ओरमारा के निकट पहाड़ों से काफिले पर हमला किया। घटना के दौरान दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हुई। यह काफिल ग्वादर से कराची लौट रहा था। बता दें कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की शरणस्थली है, बावजूद इसके प्रधानमंत्री इमरान खान मात्र कठपुतली नज़र आ रहे हैं.