बीवी की गलती से पति के साथ का रोमांस हो गया लाइव
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में सोशल मीडिया का बोलबाला है। कई बार इसके साइड इफ्फेक्ट भी सामने आते रहते हैं। अमेरिका की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ और जब वह अपने पति के साथ बेडरूम में थी तो एक गलती के चलते उसका मोबाइल सोशल मीडिया में लाइव हो गया। इसका पता उसे तब चला जब उसके एक दोस्त ने फोन करके उसे बताया। दरअसल, यह घटना अमेरिका की एक महिला के साथ हुई है। खबर के मुताबिक, महिला ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर इस घटना के बारे में खुद बताया है। उसने कहा कि जब वह अपने पति के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी तो उसने इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड करना चाहा। इसके लिए उसने पास में ही पड़ा मोबाइल उठाया और इसे ऑन किया, लेकिन यहीं उससे चूक हो गई। वह पति के साथ अपने निजी पल को रिकॉर्ड करना चाह रही थी, लेकिन कैसे अचानक से फेसबुक लाइव शुरू हो गया। इसके बावजूद भी महिला को पता नहीं चल पाया कि सोशल मीडिया पर यह सब लाइव हो गया। यह वीडियो कुछ देर तक चलता रहा। महिला के पति को भी नहीं पता चल पाया क्योंकि मोबाइल महिला के हाथ में था और उसी ने वीडियो ऑन करके रख दिया था। खबर के मुताबिक, महिला के इस लाइव को कई लोगों ने देखा, जिसमें महिला के पिता भी शामिल थे। करीब 46 लोगों ने इस लाइव को देख लिया। इस दौरान महिला के एक दोस्त ने जब उसे फोन मिलाया तो वह हक्का-बक्का रह गई। हालांकि उसने वीडियो को तत्काल हटाया, लेकिन तब तक काफी लोग देख चुके थे। फिलहाल महिला ने बताया कि यह सब उसकी गलती से हुआ है। बता दें कि इस भूल के बाद लोग इस खबर के बारे में चटखारे लेकर बातें कर रहे हैं।