रूस का घमंड तोड़ने वाले जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का निधन
01 Dec, 2018
1684
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कभी रूस के घमंड को चकनाचूर करने वाले जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का निधन हो गया. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का शुक्रवार को निधन हो गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश 94 साल के थे। सीनियर बुश का जन्म 12 जून 1924 को हुआ था। हर्बर्ट वॉकर बुश के शासन में 1991 में अमेरिका ने गल्फ युद्ध जीता था। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्य किया। इसके आठ साल बाद उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद संभाला। एचडब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश का निधन भी इसी साल अप्रैल में हो गया था। जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के निधन के बाद अमेरिका में शोक की लहर फ़ैल गई है.