Breaking News

सौतेले बाप ने किया बेटी को गर्भवती

09 Oct, 2021 1359

संवाददाता/in24 न्यूज़।
सौतेले बाप द्वारा नौ साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है। पीड़ित बच्ची का पेट निकलता देख जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो खुलासा हुआ कि वो पांच महीने की गर्भवती है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ तो सभी सन्न रह गए। सबसे हैरानी वाली बात यह थी कि आरोपी मासूम के साथ एक दिन में 10 बार रेप करता था। इस मामले में लड़की की हालत देखते हुए डॉक्‍टरों ने अबॉर्शन करने से मना कर दिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस आरोपी बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं पीड़िता की मां द्वारा आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग की गई है।

अन्य खबरे