स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की यूएस-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
22 Feb, 2023
684
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एयर इंडिया (Air India )की लगभग तीन सौ 300 यात्रियों के साथ (यूएस-दिल्ली) उड़ान (AI106) में तकनीकी खराबी आने के बाद स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे (stockholm airport) पर आपातकालीन लैंडिंग की गई। बताया जाता है कि एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान के एक इंजन में ऑयल लीक होने के कारण ये फैसला किया गया। विमान के इंजन के जांच की जा रही है। एयर इंडिया फिलहाल दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजने की तैयारी कर रहा है। इस विमान में तीन सौ पैसेंजर सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त स्टॉकहोम हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। बता दें कि यात्रियों ने राहत की सांस ली है।