Breaking News

हिरासत में इमरान खान जल रहा है पाकिस्तान

10 May, 2023 784

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी से पूरा पकिस्तान जल रहा है। इमरान खान के चार से पांच दिनों तक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) की हिरासत में रहने की संभावना है। गौरतलब है कि इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। डॉन समाचार पत्र ने एनएबी के एक सूत्र के हवाले से बताया कि इमरान खान को आज जवाबदेही अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्र ने कहा कि हम उन्हें कम से कम चार से पांच दिनों तक हिरासत में रखने की पूरी कोशिश करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश, 1999 में नए संशोधनों के तहत, किसी भी अदालत द्वारा दी गई भौतिक हिरासत की अवधि 90 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम अदालत से 14 दिनों की अधिकतम अवधि का भौतिक रिमांड मांगेंगे। उन्होंने कहा कि अदालत से कम से कम चार से पांच दिनों की रिमांड देने की उम्मीद है। भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली इस संस्था ने रेंजर्स के माध्यम से पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (PTI) अध्यक्ष की गिरफ्तारी को न्यायोचित ठहराया। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने गृहमंत्रालय की सिफारिश पर देश भर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब सहित लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आज सुबह हुई गिरफ्तारी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इमरान खान की गिरफ्तारी ने पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर गृह मंत्रालय चिंतित है। बता दें कि इमरान को कई देशों से समर्थन मिल रहा है।

अन्य खबरे