सोमालिया में हाईजैक हुए जहाज से 15 भारतीयों का किया गया रेस्क्यू

 06 Jan 2024  1373

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोमालिया तट पर जो मालवाहक जहाज हाईजैक कर किया गया था, उसमें फंसे भारतीयों को बचा लिया गया है। भारतीय सेना के जवानों की एक यूनिट मार्कोस ने उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज के अपहरण के प्रयास पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को मार्कोस ने 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया है। अब भारतीय नौसेना ने इन भारतीयों का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सबके चेहरे पर एक मुस्कान नजर आ रही है। भारतीय नौसेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अपहृत हुए 15 भारतीय चालक नजर आ रहे हैं। यह सभी भारतीय अपहृत जहाज एमवी लिली नॉरफॉक पर चालक दल का हिस्सा थे। चालक दल के उत्साहित सदस्यों ने रेस्क्यू के बाद भारत माता की जय का नारा लगाया और भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया। बता दें कि भारतीय सेना के जवानों ने रेस्क्यू से दुनिया को संदेश दिया है कि हर हाल में हम स्थितियों से निपटने में सक्षम हैं।