मोबाइल टावर गिरने पर भी बाल-बाल बचे 11 लोग

 09 Dec 2023  561

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक बड़ी पुरानी कहावत है कि जाके राखे साइयां, मार सके ना कोय....! यह कहावत चरितार्थ हुई है बेंगलुरु में। यहां तोड़फोड़ अभियान के दौरान एक इमारत के ऊपर लगा मोबाइल टावर ढह गया। स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में टावर गिरने से पहले एक तरफ झुकता हुआ दिख रहा है। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि शहर के पार्वती नगर उपनगर में एक इमारत के ऊपर स्थित टावर झुकना शुरू कर देता है, जबकि पास में एक और घर को ध्वस्त किया जा रहा था। गनीमत है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। बगल में खाली पड़े प्लॉट पर मकान बनाने के लिए मालिक नींव हटाने की तैयारी कर रहा था। जिसके तहत में जेसीबी से साइट को साफ करने का काम किया जा रहा था, तभी यह घटना घट गई। घटनास्थल के बगल वाले मकान पर एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जब जेसीबी से मिट्टी हटाई जा रही थी तो टावर हाउस और उसके ऊपर लगा लोहे का टावर अचानक ढह गया। मोबाइल टावर से सटी दो मंजिला इमारत में 11 लोग रह रहे थे। टावर गिरने का अंदेशा होने पर घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसलिए सौभाग्य से 11 लोग खतरे से बच गए। मोबाइल टावर के गिरने से बगल की दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। बीबीएमपी अधिकारी और पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बीबीएमपी अधिकारियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए साइट के मालिक हरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राहत की  कि 11 लोग सही सलामत बच गए।