बच्चों से सरकारी स्कूल में शौचालय साफ कराने के आरोप में प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

 23 Dec 2023  340

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज कर्नाटक पुलिस ने एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को बच्चों से कथित तौर पर शौचालय साफ कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लक्ष्मीदेवम्मा, बेंगलुरु के आंद्राहल्ली सरकारी मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) अंजिनप्पा द्वारा बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद गिरफ्तारी की गई। आरोपी प्रधानाध्यापिका को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा छह के छात्रों को एसिड का उपयोग करके स्कूल के शौचालय को साफ करने के लिए कहा गया था। घटना की जानकारी होने पर अभिभावकों ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।शुक्रवार को घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने लक्ष्मीदेवम्मा को निलंबित कर दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।