आशा भोसले पर फोटोबायोग्राफी पुस्तक का अमित शाह ने किया विमोचन

 06 Mar 2024  857

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज मुंबई में प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की फोटोबायोग्राफी ' बेस्ट ऑफ आशा ' पुस्तक का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। पुस्तक का विमोचन मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में आशा भोंसले की मौजूदगी में किया गया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और पार्टी विधायक आशीष शेलार द्वारा संकल्पित और शुरू की गई, ' बेस्ट ऑफ आशा ' आशा भोंसले की तस्वीरों का एक संकलन है, जिसे जाने-माने फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष ने खींचा है। आशा भोंसले की गायकी का अंदाज, उनके गाने और उनकी पूरी जीवन यात्रा उन तस्वीरों में कैद है जो इस किताब में प्रकाशित की गई हैं। यह उनकी 42 सर्वश्रेष्ठ धुनों के साथ-साथ उनसे जुड़ी यादों के खूबसूरती से तैयार किए गए 'खजाने' से कम नहीं है। कि आशा भोंसले आज भी अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं।