गुमला में शादी से लौटने में वैन पलटी, पांच की मौत

 03 May 2023  499

संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड (Jharkhand) के गुमला में शादी से लौट रहे पिकअप वैन के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। बारात से लौट रहे इस पिकअप वैन में कुल 55 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आ रही है। घायलों को गुमला (gumla) सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना गुमला जिले की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गुमला के जरडा गांव के पास 55 लोगों से भरा पिकअप वैन पलट गया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं जिनमें 11 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि वाहन में सवार लोग डुमरी के सारंगडीह में लड़की की शादी करा कर वापस कटारी लौट रहे थे कि तभी हादसा हो गया। बता दें कि शादी की ख़ुशी का माहौल मातम में  बदल गया है।