Breaking News

ठाणे में हुई ट्रेन पर पत्थरबाजी में तीन यात्री घायल

09 Nov, 2022 787

ब्यूरो रिपोर्ट/in 24न्यूज

  महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर एक लोकल ट्रेन (Local Train) पर पत्थरबाजी की, जिसमें तीन यात्री घायल (Injured) हो गए. पत्थरबाजी की इस घटना के बाद ठाणे जिले में दहशत का माहौल है. रेलवे पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना कलवा के समीप मंगलवार रात करीब आठ बजे के आसपास की है.

      लोकल ट्रेन में हुई पत्थरबाजी की घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात दोषियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. रेलवे परामर्श समिति के एक सदस्य ने यहां रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही निगरानी बढ़ाने की मांग की. रेल प्रशासन इस घटना को लेकर गंभीर है और रेल प्रशासन की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

अन्य खबरे