पंजाब में एके-47 राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
30 Nov, 2022
1108
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बीएसएफ (BSF) के साथ चलाए संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। प्रथम जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में फिरोजपुर से 5 एके-47 राइफल, 5 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने खुद ट्वीट कर के दी है। उन्होंने लिखा की 13 किलो हेरोइन जब्ती के बाद पंजाब पुलिस इंडिया और बीएसएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में फिरोजपुर से 5 एके 47 राइफल, पांच पिस्तौल व 9 मैगजीन बरामद की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Man) को टैक करते हुए लिखा की सीएम के विजन के मुताबिक पंजाब को सेफ एंड सेक्योर रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि पंजाब पुलिस अपराध के प्रति गंभीरता से अपने कार्य को अंजाम देने में लगी है।