Breaking News

हाइवे पर आग लगी गाड़ी की मदद के लिए ठहरे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

13 Sep, 2022 641

संवाददाता/in24 न्यूज़.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे (Western Express Highway) पर आज तड़के एक महंगी कार में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का काफिला उस वक्त घटनास्थल से ही गुजर रहा था। इस हादसे को देख सीएम शिंदे कार सवार की मदद करने के लिए वहां रुके। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले इलाके में हाइवे&nbsp;पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बता दें कि&nbsp;वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे&nbsp;मुंबई में एक प्रमुख सड़क मार्ग है। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला उस वक्त विपरीत सड़क से गुजर रहा था। वह घटना को देखकर कार यात्री की मदद के लिए रुके। बता दें कि सीएम शिंदे की मदद की भावना ने उनकी छवि को और निखारने का काम किया है।&nbsp;</p>

अन्य खबरे