Breaking News

हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा

26 Jul, 2022 622

संवाददाता/in24 न्यूज़,
मुंबई में लोकल को लाइफ लाइन कहा जाता है, इसमें कोई भी गड़बड़ी होती है तो लोकल के यात्री परेशान हो जाते हैं. सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आज सुबह 9ः39 बजे लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. इससे हार्बर लाइन (Harbor Line) पर कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक शिवजी सुतार ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम चल रहा है. मेन लाइन सेवाएं सामान्य चल रही हैं. बता दें कि बारिश के दिनों में लोकल कभी लेट होती तो कभी पटरी के डूब जाने से सुचारु होने में समय लग जाता है.  

अन्य खबरे