Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी ने की ख़ास बात

18 Nov, 2020 682

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फोन पर बात की। दोनों देशों के नेताओं ने इस दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में बाइडेन की जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है। मोदी ने ट्वीट किया कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अमेरिका की निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, उनकी सफलता भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। यह समुदाय भारत-अमेरिका सबंधों की मजबूती का महत्वपूर्ण स्रोत है। मोदी और बाइडन के बीच बातचीत से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्वास जताया कि बाइडन प्रशासन में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और अधिक विस्तार मिलेगा। बता दें कि बाइडन से पहले के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी पीएम मोदी के मधुर संबंध रहे हैं.

अन्य खबरे