Breaking News

आठ लाख रुपए के दो इनामी नक्सली सुकमा मुठभेड़ में ढेर

08 May, 2023 592

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दक्षिण बस्तर क्षेत्र के सुकमा (sukma) जिले में दो नक्सलियों (Maoists) को ढेर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुकमा जिला रिजर्व गार्ड की टीम सुबह दंतेशपुरम के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। तभी नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। पुलिस बल ने भी जवाबी हमला किया, जिसमें दो नक्सली मारे गए। नक्सलियों की पहचान आठ लाख रुपए के इनामी मडकम एर्रा (Madkam Erra) और पोडियम भीम (Podium Bheem) के रूप में हुई है। पुलिस ने नक्स्लियों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं। मौके से नक्सली साहित्य, हथियार, गोला बारुद और अन्य सामान मिला है। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे