मरणोपरांत अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मिला पद्म विभूषण, पीवी सिंधू को पद्म भूषण
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज अनेक सम्मानित हस्तियों के लिए विशेष दिन है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं। 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हस्तियों को सम्मानित किया।देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्मश्री से 118 लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़े पद्म विभूषण पुरस्कार से 7 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पद्म भूषण से 10 लोगों और पद्मश्री से 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि पद्म पुरस्कार का अपना अलग और महत्वपूर्ण स्थान है।