आरएसएस की तुलना तालिबान से करने पर जावेद अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज
04 Oct, 2021
1078
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के बाद मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई पुलिस ने आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है।सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि हाल ही में जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच का विवाद भी सामने आया था।