Breaking News

लॉकडाउन में भूमिहीन किसानों से खेती करवाएंगी जूही चावला

21 May, 2020 854

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
लॉकडाउन के चौथे चरण में बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने भूमिहीन किसानों की मदद करने का फैसला किया है। मुंबई से कुछ दूरी पर उनकी एक खेती वाली ज़मीन है, जहां विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा जैविक खेती का अभ्यास किया जाता है। जूही ने अब इस मौसम में धान की खेती करने के लिए इसे भूमिहीन किसानों के लिए खोल दिया है। जूही ने कहा कि चूंकि हम अभी लॉकडाउन में हैं, ऐसे में मैंने भूमिहीन किसानों को खेती करने के लिए अपनी जमीन देने का फैसला लिया है। वे यहां इस मौसम में धान की खेती कर सकते हैं और बदले में उत्पाद का एक छोटा सा हिस्सा अपने लिए रख सकते हैं। जूही ने आगे कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पुराने जमाने में लोग इसी तरह से खेती करते थे। यह एक अच्छी बात है। हमारे किसानों को मिट्टी, हवा, जमीन के बारे में शहर में रहने वाले लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा पता है।  जूही ने अपने लोगों से धान की इस खेती पर नजर रखने को कहा है, ताकि इन्हें उगाने के लिए केवल जैविक पद्धतियों का ही उपयोग किया जाए और किसी भी तरह का कोई भी रसायन फॉर्म में न घुसने पाए। यह हम सभी के लिए बेहतर है। इस लॉकडाउन ने मेरे दिमाग में कुछ अच्छे ख्यालात डाले।

अन्य खबरे