असम में खिला बीजेपी का कमल
02 May, 2021
864
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से झटका खाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए असम से राहत भरी खबर है की बीजेपी को कमल खिलाने का अवसर मिल गया है। असम में 126 सीटों वाली विधानसभा के चुनावों लिए रविवार को चल रही मतगणना के प्रारंभिक दौर में ही सुबह करीब 11 बजे तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले मित्रजोत ने सत्ता में वापसी के लिए 64 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए 66 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा गठबंधन सुबह 11 बजे तक 66 सीटों पर और कांग्रेस गठबंधन 23 सीटों पर आगे चल रही है। असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रिपुन बोरा गोहपुर सीट से और देवजीत सैकिया नजीरा सीट से पीछे चल रहे हैं।नवगठित असम जातीय परिषद चार सीटों पर आगे चल रही है। असम की जीत बीजेपी के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि है।