Breaking News

कांग्रेसियों को पार्टी में रोकने के लिए प्रियंका को चाहिए लखनऊ में घर

07 Oct, 2019 1087

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस छोड़कर भागनेवालों की संख्या देखकर हर दिन कांग्रेस को सदमा लग रहा है. ऐसे में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने तय किया है कि अपना ज्यादातर समय लखनऊ में रहकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्र को उत्तर प्रदेश में घर की तलाश है. दरअसल फिलहाल कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी लाइन से अलग राह पकड़ कर चल रहे हैं. प्रियंका गांधी इस बात को लेकर चिंता में आ गई हैं और सभी नेताओं को एक जुट करना चाहती है ताकि 2022 के विधानसभा चुनावों में कोई परेशानी न हो. इसके लिए प्रियंका गांधी ज्यादा से ज्यादा समय उत्तर प्रदेश में बिताना चाहती हैं. यही वजह है कि अब प्रियंका गांधी लखनऊ में घर तलाश कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमतौर पर प्रियंका या गांधी परिवार के अन्य सदस्य बरेली में ठहरते हैं, लेकिन अब लखनऊ में घर होने से गांधी परविार और पार्टी नेता दोनों को सहुलियत होगी.

अन्य खबरे