Breaking News

मुरली मनोहर जोशी ने 6 करोड़ में बेचा अपना बंगला

05 Jul, 2019 1098

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने प्रयाग स्थित अपना बंगला "आंगरिस" 6 करोड़ रुपए में बेच दिया है. काफी दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वह जल्द ही अपना बंगला बेच सकते हैं. उनके करीबियों की मानें तो कुछ समय से जोशी का यहां आना जाना काफी कम हो गया था. गौरतलब है कि उप निबंधक की मौजूदगी में यह बंगला बिका, जिसे पांच लोगों ने मिलकर खरीदा. उप निबंधक कमला देवी के मुताबिक डॉ जोशी स्वास्थ्य कारणों से रजिस्ट्रार ऑफिस नहीं आ सकते थे. सीएमओ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया था. घर पर रजिस्ट्री करवाने के लिए 5000 रुपए कमीशन भी दिया गया था, जिसके बाद जोशी के मकान की रजिस्ट्री घर पर हुई. 

अन्य खबरे