Breaking News

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन लंबा नहीं चलेगा : वीके सिंह

16 Jan, 2019 1260
संवाददाता/in24 न्यूज़. 
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन अधिक लंबा नहीं चलेगा। यह बात हापुड़ में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कही है.  उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन के लिए गुणों का मिलना बहुत जरूरी है, लेकिन समाजवादी पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी के गुण ही नहीं मिलते हैं, ऐसे में यह गठबंधन ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों दल धोखा देने में माहिर हैं और जनता इनके कुशासन औरकाले कारनामों को जानती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी।  

अन्य खबरे