यूपी सरकार को जनता माफ़ नहीं करेगी : प्रियंका
13 Apr, 2019
1195
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बांदा में कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण एक स्कूल इंस्ट्रक्टर की कथित आत्महत्या की घटना पर दुख जताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि कर्मचारी आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। प्रियंका ने बांदा की घटना से जुड़ी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि बांदा की ये घटना बहुत ही दुखद है। भाजपा ने आज कर्मचारियों को इस स्थिति में ला दिया है कि वे आत्महत्या को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया, अनुदेशकों के साथ भाजपा ने ऐसा धोखा किया है कि हमारे ये मेहनती कर्मचारी भीषण आर्थिक तंगहाली झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।