Breaking News

वन डे क्रिकेट में लौटना चाहते हैं अजिंक्य रहाणे

11 Jul, 2020 907
संवाददाता/in24 न्यूज़।वन डे क्रिकेट में लौटना चाहते हैं अजिंक्य रहाणे। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह वन डे में लौटना चाहते हैं और किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। रहाणे ने आखिरी बार वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए एकदिवसीय मैच खेला था। इसके बाद, उन्होंने टीम में अपना स्थान खो दिया था। रहाणे ने एक खेल वेबसाइट द्वारा आयोजित एक वीडियो चैट में दीप दास गुप्ता के साथ बातचीत में कहा कि मैंने हमेशा अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया है, लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं चौथे नंबर पर खेलने से गुरेज नहीं करता। मैंने दोनों भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, चाहे वह बल्लेबाजी की शुरुआत करना हो या चौथे नंबर पर खेलना रहा हो। मैं एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं, मुझे नहीं पता कि मौका कब आएगा, लेकिन मैं खुद को सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार कर रहा हूं। बता दें कि रहाणे ने अब तक भारत के लिए 90 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.26 की औसत से 2,962 रन बनाए हैं। रहाणे ने अपने प्रदर्शन से हमेशा बेहतर देने की कोशिश की है. 

अन्य खबरे