Breaking News

अजित पवार के खिलाफ सिंचाई घोटाले की जांच जारी !

25 Nov, 2019 958

संवाददाता/in24 न्यूज़. महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार  को सिंचाई घोटाले में राहत मिलने की खबरों का खंडन किया. कांग्रेस द्वारा लगाए आरोप के बाद एसीबी ने कहा कि अजित पवार के खिलाफ कोई मामला आज बंद नहीं किया गया है. एसीबी ने कहा कि सिंचाई घोटाले से जुड़े करीब 3000 टेंडरों की जांच की जा रही है. उधर इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला बताया जा रहा है कि 9 मामलों में अजीत पवार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाए. वही एसीबी ने यह भी कहा कि अगर कोर्ट जांच के आदेश देगा या कुछ नए सबूत सामने आते हैं तो हम जांच करने के लिए तैयार हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी परमवीर सिंह ने कहा कि हम सिंचाई घोटाले से जुड़े 3000 टेंडरों को लेकर कई शिकायतों की जांच कर रहे हैं रोजमर्रा की जांच है जो बंद हुई है जिन मामलों में पहले से जांच चल रही है आगे भी जारी रहेगी. उधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि, "बीजेपी अजित पवार द्वारा महाराष्ट्र के प्रजातंत्र चीरहरण अध्याय की असलियत उजागर , सरकार द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को सभी मुकदमे बंद करने का आदेश ! खाएंगे और खिलाएंगे भी क्योंकि यह ईमानदारी के लिए जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है मोदी है तो मुमकिन है." आपको बता दें कि पार्टी के नेता अजित पवार सिंचाई घोटाले को लेकर कई आरोपों के घेरे में है. एसीबी ने कहा कि अभी अन्य टेंडरों की जांच जारी है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर सिंचाई घोटाले से जुड़े दस्तावेज मंगवाए थे इस घोटाले को ईडी कुछ समय से इन्वेस्टिगेट कर रहा है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मामले में हाल ही में अजित पवार से एसीबी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी यह पूरा मामला साल 2012 में सामने आया था जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के शासनकाल के दौरान 35 हजार करोड रुपए की अनियमितताएं की गई है. माना जा रहा था कि अजित पवार से ईडी पूछताछ कर सकता है. ईडी पवार पर मनी लांड्रिंग का चार्ज लगाने पर भी विचार कर रहा था. एसीबी ने इस केस में कुछ सरकारी अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया था अजित पवार सिंचाई घोटाले के अलावा महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक जाने में भी आरोपी है.  

अन्य खबरे