Breaking News

अपने अध्यापक के खिलाफ छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत की

12 Jan, 2024 440


संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिक्षक और विद्यार्थी के पवित्र रिश्ते को एक शिक्षक ने दागदार किया है। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के एक सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने अपने ही अध्यापक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। सेंधवा शहर थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कक्षा 12 की छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया गया कि अध्यापक ने उसे मोबाइल पर कई बार कॉल कर अकेले में मिलने और बाहर घूमने की बात कही। इसके अलावा कक्षा में अकेले पाकर छेड़खानी भी की थी। उधर, अध्यापक का कहना था कि उसका स्वभाव हल्के-फुल्के मजाक करने का है और वह प्रत्येक छात्रा से इसी तरह का व्यवहार करता है। इसका आशय गलत नहीं होता है। उधर, स्कूल प्रबंधन द्वारा अध्यापक को नोटिस दिया गया है। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। 

अन्य खबरे