Breaking News

अयोध्या में नागा साधु की हत्या

04 Apr, 2021 1006

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट की महामारी के बीच अयोध्या में हनुमानगढ़ी के चरण पादुका के गौशाला में नागा साधु की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु पहुंच गए तो वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए है। गौरतलब है कि वारदात से सनसनी फैल गई। उनका शव चरणपादुका मंदिर की गौशाला में पाया गया है। वह बसंतिया पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग के महंत थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि जिले की कोतवाली रायगंज क्षेत्र स्थित चरण पादुका मंदिर की गौशाला में महंत सोए हुए थे तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मृत महंत के गुरुभाई रामानुजदास चेला रामबरन दास ने आरोप लगाया है कि कन्हैया दास हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित गुलशन बाग में भोजन के उपरांत चरण पादुका मंदिर में स्थित गौशाला में सो रहे थे जहां उनकी हत्या कर दी गई। उनका जमीन व मकान को लेकर गोलू दास उर्फ शशिकांत दास से मुकदमा चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह के मुताबिक, आरोप के आधार पर गोलू दास को हिरासत में ले लिया गया है फिलहाल अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे