Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए जारी किया नोटिस

10 Jun, 2020 879

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने ऊपर हमले का आरोप लगनेवाले टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस द्वारा नोटिस जारी कर बुधवार को पायधुनी पुलिस स्टेशन में पस्थित रहने का आदेश जारी किया गया है। यह नोटिस पायधुनी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश गायकवाड़ ने जारी किया है। पालघर में अप्रैल महीने में गडचिंचले के गांववालों ने दो साधुओं व उनके वाहन चालक की जघन्य हत्या कर दी थी। इसके बाद टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध बयानबाजी की थी। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागपुर में सोनिया गांधी पर की गई बयानबाजी के विरोध में अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था, लेकिन इस मामले को मुंबई में ट्रांसफर कर दिया गया था और इसी मामले में मुंबई की नाम जोशी मार्ग पुलिस ने मई महीने में अर्नब से 12 घंटे तक पूछताछ की थी। अब इस मामले में पूछताछ करने के लिए पायधुनी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश गायकवाड़ ने रविवार को अर्नव गोस्वामी को दो नोटिस जारी किया था। इसके बाद सोमवार को देर रात फिर से अर्नब गोस्वामी को पायधुनी पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अर्नव गोस्वामी को बुधवार को पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने का आदेश भी जारी किया गया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.