Breaking News

अस्पताल में भर्ती पत्नी की पति ने की हत्या

04 Jun, 2022 495

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पति ने अपनी पत्नी की ह्त्या कपूरथला के अस्पताल में कर दी। जब पति हत्या की वारदात को अंजाम दे रहा थम तब इस घटना का वीडियो हॉस्पिटल स्टाफ ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि महिला ने 4 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था। गांव केसरपुर की बलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह गत एक जून को सिविल अस्पताल कपूरथला के गायनी वार्ड में भर्ती हुई थी, जिसने सिजेरियन आपरेशन के बाद एक लड़के को जन्म दिया। पति ने शक के चलते शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने हाथों से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। हालांकि इनका कुछ वर्ष पहले ही प्रेम विवाह हुआ था और दोनों का पहले भी एक बेटा है। डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में शनिवार सुबह मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे