Breaking News

आठ युवकों ने 13 दिन तक किया युवती से गैंगरेप

08 Dec, 2020 747

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर  अब छत्‍तीसगढ़ में आपराधिक गतिविधियां सामने आने लगी हैं. बलरामपुर जिले में 9वीं की छात्रा की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस ने इस घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि 9वीं की छात्रा घर में बिना बताए अपनी सहेलियों से मिलने चली गई तो वहां एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक उसे अपने साथ ले गया और रेप किया। बाद में उसने अपने 8 दोस्‍तों को सौंप दिया जिन्‍होंने अलग-अलग दिन छात्रा के साथ रेप किया। आरोपियों में 6 नाबालिग हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,  छात्रा 20 नवंबर को अपने घर से बिना बताए अम्बिकापुर अपनी सहेलियों से मिलने गई थी जहां उसकी मुलाकात गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई और वह उसके साथ चली गई। आरोपी ने पीड़िता के साथ कुछ दिन तक रेप किया और फिर उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। फिर पीड़िता के साथ एक-एक कर 8 लोगों ने अलग-अलग दिन रेप किया। लगातार अपने साथ हो रहे रेप से पीड़िता बदहवास हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ बेटी के लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान थे। बेटी को आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजा गया लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। थक हारकर परिजनों ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 20 नवंबर को गुम होने की शिकायत लेकर उसके परिजन राजपुर थाना पहुंचे थे। इस मामले में राजपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया था और नाबालिग छात्रा का पता करने के लिए पुलिस टीम बनाकर उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने लापता नाबालिग को 5 दिसंबर को अंबिकापुर जिला सरगुजा से बरामद किया। जिसके बाद नाबालिग छात्रा के महिला पुलिस के द्वारा बयान दर्ज किए गए। नाबालिग के बयान से पुलिस भी सकते में आ गई। अपने बयान में छात्रा ने 13 दिन में 8 लोगों के द्वारा उसके साथ अलग-अलग जगहों पर रेप होने का खुलासा किया था। पुलिस की टीम ने घटना के सभी आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि सारे आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं.  

अन्य खबरे